झारखंड विकास मोर्चा के छह विधायकों ने पार्टी से नाता तोड़ कर भाजपा के पाले में जाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को लिखित आवेदन दिया है। उन्होंने कहा है कि वे झाविमो से असंतुष्ट हैं और सदन में सत्ता पक्ष के साथ बैठेंगे। आवेदन देनेवालों में विधायक नवीन जायसवाल, रणधीर सिंह, आलोक चैरसिया, गणेश गंझू, जानकी यादव और अमर बाउरी शामिल हैं। इधर विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव ने बताया कि झाविमो के छह विधायकों का पत्र उन्हें मिला है। इसके साथ ही झाविमो के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का भी पत्र मिला है, जिसमें उन्होंने अपने चार विधायकों को निलंबित करने की सूचना दी है। सभी पत्रों की छानबीन करने और संतुष्ट होने के बाद जल्द ही विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।