अब शीला और माकन आमने-सामने
(India)
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने दिल्ली चुनाव में पार्टी को मिली हार का ठीकरा अजय माकन के सिर फोड़ा है। कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष अजय माकन पर उन्होंने आरोप लगाया कि वेे किसी को साथ लेकर ही नहीं चले। शीला ने माकन के काम करने के तरीकेे की तीखी आलोचना की और कहा कि वे इस चुनाव पर अपना ध्यान केंद्रित ही नहीं कर पाए। जिसके चलते अब उन्हें माकन पर तरस आ रहा है। उन्होंने चुनाव के दौरान पार्टी की रणनीति की भी आलोचना की। साथ ही कहा कि अगर वे इसमें शामिल होती तो चुनाव परिणाम कुछ और होता। दूसरी ओर पार्टी ने दीक्षित के बयान से किनारा करते हुए इसे खारिज कर दिया और कहा कि पार्टी की हार के लिए एक नेता नहीं बल्कि सभी जिम्मेदार हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।