20 फरवरी तक इंतजार करें नीतीश: भाजपा
(India)
वही नीतीश की ओर से भाजपा पर निशाना साधे जाने के बाद भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा ने जदयू नेता नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि वे संवैधानिक प्राधिकार पर उंगली उठा कर गंदी राजनीति में लिप्त हैं। साथ ही पार्टी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने उन्हें सलाह दी कि बिहार के मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के विधानसभा में बहुमत सिद्ध करने तक वे सत्ता की अपनी लालसा और मुख्यमंत्री बनने की हड़बड़ाहट पर थोड़ा काबू करें। हुसैन ने राज्यपाल के उस निर्णय को सही ठहराया। जिसमें मांझी को 20 फरवरी को सदन में बहुमत सिद्ध करने के लिए कहा गया है। इससे पहले नीतीश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निशाना बनाते हुए आरोप लगाया था कि मांझी को बहुमत सिद्ध करने का और समय देने के पीछे उन्हीं का हाथ है। जिससे विधायकों की खरीद फरोख्त का उन्हें मौका मिल सके। वही रविशंकर ने भी जदयू और नीतीश कुमार को आड़े हाथ लेते हुए उन पर निशाना साधा........

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।