कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन अप्रैल में होने की संभावना है। इसमें राहुल गांधी की पार्टी अध्यक्ष पद पद ताजपोशी की जा सकती है। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि अभी अधिवेशन की तारीख और जगह तय नहीं हुई है। माना जा रहा कि यह संसद के बजट सत्र के अवकाश काल के दौराना होगा। इसमें मुख्य रूप से कांग्रेस के संविधान में संशोधन पर फैसला होगा।पार्टी के सदस्यता अभियान को इस महीने के अंत तक बढ़ा दिया गया है। इसके बाद संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया तेज होगी और पार्टी अध्यक्ष के चुनाव के साथ समाप्त होगी। गौरतलब है कि सोनिया गांधी ने 130 साल पुरानी कांग्रेस में अब तक का सबसे लंबा अध्यक्षीय रेकॉर्ड बनाया है। वे मार्च 1998 से अध्यक्ष हैं। राहुल गांधी को जयपुर चिंतन शिविर में पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया था। सूत्रों के अनुसार, आगामी अधिवेशन में उन्हें अध्यक्ष बनाया जा सकता है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।