शीला दीक्षित के बाद उनके पुत्र संदीप दीक्षित ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस चल रही है। इससे इसकी संभ्रांतवादी संस्कृति अहंकार पैदा करती है और इसके पास सही मायनों में नेता नहीं हैं। पूर्व सांसद और शीला दीक्षित के पुत्र संदीप दीक्षित ने धर्मनिरपेक्षता से जुड़े मुद्दे पर बीजेपी या आर्थिक मुद्दों पर आम आदमी पार्टी की नकल करने के प्रति भी आगाह किया। दीक्षित ने पार्टी में नए लागों को लाने की जोरदार वकालत करते हुए कहा कि कांग्रेस में 50 फीसदी सीनियर और एनएसयूआई और युवा कांग्रेस में 70 फीसदी अवांछित हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संस्कृति संभ्रांतवादी बन गई है और इससे अहंकार पनपता है। ऐसी स्थिति में हमारे कैडर असहज हैं। पार्टी पर दीक्षित का ये निशाना ऐसे समय किया गया है। जब एक दिन पहले उनकी मां शीला दीक्षित ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की शर्मनाक पराजय के लिए कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार अजय माकन पर हमला बोला था।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।