मांझी के साथ नहीं भाजपा!
(India)
बिहार में नीतीश बनाम मांझी पर बीजेपी ने यू टर्न लिया है। अब तक बीजेपी मांझी से सहानुभूति रखते हुए नीतीश पर हमला बोल रही थी। शुक्रवार को बीजेपी के सीनियर नेता और नीतीश सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे सुशील कुमार मोदी ने नीतीश के साथ मांझी पर भी हमला बोला। सुशील मोदी ने कहा कि गठबंधन टूटने के बाद सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ा है। उन्होंने कहा कि मांझी ने जब अपने दामाद को पीए बनाया तो नीतीश खामोश क्यों रहे। मोदी ने पूछा कि जब नीतीश की जाति के ही अरुण सिंह को मांझी ने शक्तिहीन किया तो उन्हें ठीक नहीं लगा। सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश के मुख्यमंत्री रहते हुए ही बिहार में दवा घोटाला हुआ। जब मोदी से पूछा गया कि आपने मांझी सरकार को भ्रष्ट बताया था। अब उन्होंने खुद ही कमीशन लेने की बात कबूल ली है। क्या आप ऐसा कहेंगे कि मांझी भी भ्रष्ट हैं। सुशील मोदी ने कहा कि बिल्कुल। नीतीश की तरह ही मांझी सरकार भी भ्रष्ट है। सुशील मोदी ने विश्वासमत पर रणनीति का खुलासा नहीं किया। उन्होंने कहा कि हम सदन के पटल पर ही अपनी पार्टी की रणनीति तय करेंगे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।