मांझी की बंपर घोषणाओं पर जदयू ने उठाए सवाल
(India)
मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी द्वारा एक के बाद एक लिए जा रहे फैसले पर जदयू नेताओं ने सवाल खड़ा किया है। जदयू नेताओं ने कहा कि बिहार में अल्पमत की चल रही मांझी सरकार को लेकर लोगो में भ्रम की स्थिति है और ऐसे में आनन फानन में मांझी वित्तीय स्थिति को समझे बिना घोषणाएं करने में मशगूल हैं। जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह और विजय चैधरी ने सीएम मांझी के क्रियाकलापों पर सवाल खड़े किए। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में एससी एसटी को ठेके में आरक्षण, सवर्ण गरीबों को नौकरी में आरक्षण, 5 एकड़ तक की खेती करने वाले किसानों को मुफ्त बिजली मुहैया कराने के साथ ही वित्त रहित विद्यालयों और उसके शिक्षक और कर्मचारियों का सरकारीकरण करने की घोषणा की है। जो अब जदयू नेताओ को शायद रास नहीं आ रहा।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।