'मैं अरविंद केजरीवाल ईश्वर की शपथ...' AAP का समय शुरू होता है अब
(DELHI, India) 12:38 PM: राष्ट्रगान के साथ शपथ ग्रहण समारोह समाप्त हुआ. अब अरविंद केजरीवाल रामलीला मैदान में अपने समर्थकों को संबोधित कर रहे हैं.

12:34 PM: जीतेंद्र सिंह तोमर ने मंत्री पद की शपथ ली. केजरीवाल सरकार में कानून मंत्री होंगे.

12:30 PM: गोपाल राय ने मंत्री पद की शपथ ली. परिवहन और श्रम मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालेंगे.

12:26 PM: सतेंद्र जैन ने मंत्री पद की शपथ ली. उद्योग और स्वास्थ्य मंत्रालय संभालेंगे.

12:24 PM: संदीप कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली. संभालेंगे महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय.

12:22 PM: असम अहमद खान ने मंत्री पद की शपथ ली. बने खाद्य आपूर्ति मंत्री.

12:19 PM: लेफ्टिनेंट गवर्नर नजीब जंग ने मनीष सिसोदिया को मंत्री पद की शपथ दिलाई. सिसोदिया PWD, शिक्षा और शहरी विकास मंत्री बने.

12:16 PM: दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई. दूसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने केजरीवाल.अब मंत्री लेंगे शपथ.

12:05 PM: दिल्ली के उप-राज्यपाल नजीब जंग रामलीला मैदान पहुंचे. केजरीवाल को दिलवाएंगे शपथ. इससे पहले राष्ट्रगान गाया गया.



Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।