मोदी और शरद एक मंच पर
(India)
महाराष्ट्र के बारामती में किसानों के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि दल से बड़ा देश होता है। शरद पवार भी राजनीति से उठकर बात करते हैं। मोदी ने कहा कि हमारा मकसद है देश आगे बढ़े। मोदी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सत्ता में बड़े लोगों की जिम्मदेदारी ज्यादा रहती है। मोदी ने इससे पहले कृषि विज्ञान केंद्र की इमारत का उद्घाटन किया। शक्ति के अवसर को बदलना होगा। मोदी ने कहा कि सिर्फ पानी से उपज नहीं होगी। मोदी और शरद पवार इस मंच पर साथ नजर आए। पानी की एक बूंद भी भगवान का प्रसाद है, उसकी एक बूंद भी बर्बाद नहीं करनी चाहिए। कृषि से तकनीक से जोड़ना होगा। पीएम मोदी ने पवार के घर खाना भी खाया। विधानसभा चुनाव के दौरान पवार पर तीखा हमला बोलने वाले मोदी के इस सौहार्द को लेकर राज्य में नए राजनीतिक समीकरण के कयास लगने लगे हैं। लेकिन मोदी ने कहा कि ये लोकतंत्र का सौंदर्य है और जो दो पटरियों पर चलता है। पवार ने भी इसमें किसी राजनीति से इनकार किया है। बावजूद इसके भाजपा का अपने साझीदार शिवसेना के साथ तनावपूर्ण संबंधों के कारण मोदी पवार की ये जुगलबंदी खास मानी जा रही है। पवार ने भी कहा कि दोनों का साथ आना विकास के लिए है और इसके पीछे कोई राजनीतिक मंशा नहीं देखी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीति में हम दो दिन लड़ते हैं। बाकी 363 दिन विकास के लिए समर्पित रहते हैं। हम हमेशा ही आपके विकास कार्यो में समर्थन के लिए तैयार रहते हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।