आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत रविवार को कानपुर में संगठन कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। जहां बीस हजार से अधिक आरएसएस कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। इसे लेकर मोहन भागवत बीती रात कानपुर पहुंच गए। वे रविवार दोपहर दो बजे निराला नगर स्थित रेलवे मैदान में स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे। उसके बाद सोमवार और मंगलवार को वे बिठूर में संघ के प्रांत प्रचारकों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। बिठूर में आरएसएस प्रमुख के लिए विशेष शिविर में वे केवल संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं और संघ के अनुषांगिक संगठनों, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, मजदूर संघ आदि के पदाधिकारियों के साथ दो दिन गहन विचार विमर्श करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा को लेकर व्यापक तैयारियां की गई है और संगठन की ओर से भी तैयारियों को अंतिम रुप दे दिया गया है......
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।