तृणमूल कांग्रेस में जो पहले ममता के सबसे भरोसेमंद थे अब उन्हें पार्टी हाशिए पर घकेल रही है। तृणमूल कांग्रेस के ऑल इंडिया जनरल सेक्रेटरी मुकुल रॉय के पंख को ममता अब कतरने में लगी हैं। शनिवार को पार्टी ने लोकसभा सांसद सुब्रत बख्शी को अडिशनल ऑल इंडिया जनरल सेक्रेटरी बनाया है। मुकुल रॉय को बख्शी के साथ अखिल भारतीय महासचिव की जिम्मेदारी साझा करनी होगी। अटकल तेज है कि ममता और मुकुल रॉय के बीच लगातार दूरियां बढ़ रही हैं। ममता ने एक मीटिंग बुलाई थी जिससे मुकुल रॉय गायब रहे। खबर है कि मुकुल की गैरमौजूदगी से ममता परेशान हैं। हालांकि मुकुल रॉय ने कहा कि टीएमसी में कोई मतभेद नहीं है। उन्होंने कहा, टीएमसी में किसी तरह का कोई मतभेद नहीं है। यह राष्ट्रवादी पार्टी है और ऐसी पार्टियों की किस्मत जनता तय करती है।मुकुल ने कहा कि पार्टी में मेरा कद छोटा नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है। किसी इकलौते शख्स के हवाले कोई विंग को नहीं सौंपा जा सकता। किसी भी विंग को चलाने के लिए परस्पर भागीदारी जरूरी है।श् शनिवार की बैठक में टीएमसी में सांगठनिक स्तर पर और फेरबदल हुए हैं। कई जिलों की समितियों के प्रमुखों और संगठन के कई चीफ भी बदले गए हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।