जनता का धन्‍यवाद करने रोड शो पर निकले मनीष सिसोदिया
(DELHI, India) आम आदमी पार्टी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार जीत मिली है। इसका पूरा श्रेय दिल्ली की जनता को जाता है। इसीलिए आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया दिल्लीवासियों को धन्यवाद देने निकले हैं। सिसोदिया खिचड़ीपुर में एक रोड शो कर रहे हैं।अरविंद केजरीवाल की कैबिनेट में मनीष सिसोदिया सबसे ताकतवर मंत्री हैं। हालांकि कहा यह भी जा रहा था कि मनीष सिसोदिया को उपमुख्यमंत्री का पद दिया जाएगा। सिसोदिया के पास शहरी विकास, शिक्षा मंत्रालय, वित्त, योजना, राजस्व और निगरानी विभाग भी होगा।मनीष सिसोदिया ने पटपड़गंज विभानसभा क्षेत्र से चुनाव जीता है। सिसोदिया के खिलाफ यहां भाजपा के विनोद कुमार बिन्नी थे। लेकिन यहां की जनता ने सिसोदिया को चुना। अब जनता को धन्यवाद करने की बारी सिसोदिया की है। सिसोदिया आज खिचड़ीपुर में एक रोड शो के लिए निकले हैं। इस दौरान वह लोगों का हाथ जोड़कर धन्यवाद कर रहे हैं।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।