शिवसेना ने जीतनराम मांझी को कहा 'कमीशनखोर सीएम'
(BIHAR, India) शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में बिहार के मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी को कमीशनखोर सीएम कहा गया है. साथ ही बिहार के राजनीतिक संकट के पीछे बीजेपी की साजिश का दावा किया गया है.सामना की संपादकीय में कहा गया है, 'नीतीश कुमार ने इस्तीफा देकर महादलित राजनीति के प्यादे मांझी को मुख्यमंत्री बना दिया.' मांझी पर हमला करते हुए लिखा गया है, 'मांझी के भेजे में इतनी हवा घुस गई है कि उन्होंने कई बार भ्रष्टाचार का खुला समर्थन किया. मांझी महाशय ने सरकारी ठेकेदारी में आरक्षण कर हर किसी को चकित कर दिया.'बीजेपी पर हमला करते हुए शिवसेना ने कहा, 'एक राज्य का मुख्यमंत्री विकास के काम के लिए कमीशन लेता है. उसी कमीशनखोर सीएम को बिहार विधानसभा में बीजेपी समर्थन देने की तैयारी कर रही है.'गौरतलब है कि हाल में जीतनराम मांझी ने बयान दिया था कि उन्होंने कुछ कामों के लिए कमीशन लिए.


Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।