स्मृति ईरानी और नजमा हेपतुल्ला की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से छुट्टी
(India)
बीजेपी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। नए सिरे से गठित कार्यकारिणी से दो महिला केंद्रीय मंत्रियों स्मृति ईरानी और नजमा हेपतुल्लाी और एक राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। 111 सदस्यों वाली इस नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी से जिन जाने-माने चेहरों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी से हटाया गया है उनमें हेमा मालिनी, शाइना एनसी और सुधांशु त्रिवेदी शामिल हैं। बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के स्थायी आमंत्रित सदस्यों में बीजेपी शासित सभी आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों... और दो राज्यों के उप-मुख्यमंत्रियों के साथ-साथ 24 पूर्व मुख्यमंत्रियों और तीन पूर्व उप-मुख्यमंत्रियों के नाम भी शामिल हैं। वहीं, विशेष आमंत्रित 40 सदस्यों में पश्चिम बंगाल से बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो का नाम भी शामिल है। कार्यकारिणी में राजस्थान से मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे...रामदास अग्रवाल, राजेंद्र राठौड़, गुलाबचंद कटारिया, महेश शर्मा, अर्जुन मेघवाल समेत आठ लोगों को शामिल किया गया है....

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।