भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के विरोध में नीतीश का उपवास
(India)
जेडीयू भी मोदी सरकार द्वारा पेश किए गए भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ है। पार्टी का कहना है कि यह बिल किसानों के हित में नहीं है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के विरोध में आज एक दिन का उपवास करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पटना में भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के विरोध में उपवास पर बैठेंगे। नीतीश का यह उपवास पूरे 24 घंटों तक चलेगा। लोकसभा में मंगलवार को भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक नौ अहम बदलाव के साथ ध्वनिमत से पारित हो गया। इसमें विस्थापित किसान परिवार के एक सदस्य को नौकरी व अपील का अधिकार देना सबसे महत्वपूर्ण है। बिल पर सरकार ने अपने सहयोगियों को मना लिया। अब यह राज्यसभा की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा, जहां सरकार के पास बहुमत नहीं है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।