(India)
कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी कैसे दिखते हैं यह दिल्ली पुलिस को नहीं पता। यही जानकारी जुटाने कथित तौर पर दिल्ली पुलिस की एक टीम कांग्रेस मुख्यालय पर पूछताछ करने गई थी। पुलिस ने राहुल के बालों से लेकर उनके पहनावे तक की जानकारी ली । अपने उपाध्यक्ष के बारे में इस किस्म की पुलिसिया पूछताछ से कांग्रेस काफी खिन्न बताई जा रही है। पार्टी अब यह मसला पुलिस के समक्ष उठाएगी। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार मार्च के दूसरे हफ्ते में कुछ पुलिसकर्मी कांग्रेस दफ्तर आए। उन्होंने राहुल के बालों, उनकी आंखों के रंग आदि के बारे में पूछताछ की। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने पूरे मामले पर सफाई देते हुए कहा है कि यह पूछताछ उनकी सुरक्षा की जानकारी लेने के लिए की गई थीं। इस किस्म की जांच हर उस व्यक्ति के दफ्तर जा कर की जाती है जिसे सुरक्षा प्राप्त है। पुलिस ने और भी कई हस्तियों के यहां से जानकारी जुटाई है। कांग्रेस के सदस्यों में इस पूछताछ पर काफी नाराजगी है। पार्टी कार्यकर्ता पुलिस की टाइमिंग पर भी सवाल उठा रहे हैं.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।