दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के अंदरूनी कलह पर शुक्रवार को चुप्पी तोड़ी। बेंगलुरु मे इलाज करा रहे केजरीवाल ने बिना नाम लिए योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण पर जमकर निशाना साधा। बेंगलुरु में कुछ लोगों से बातचीत के दौरान केजरीवाल ने कहा कि ‘मैं पार्टी के अंदर खूब लड़ता हूं। सभी कहते हैं दिल्ली जीत ली है। अब यह भी जीतेंगे, वह भी जीतेंगे। हम कोई नेपोलियन थोड़े ही हैं, जो जीतने के लिए निकले हैं। हमें तो व्यवस्था बदलनी है।’ इसके साथ ही केजरीवाल ने साफ कहा कि उनकी पार्टी दिल्ली से बाहर नहीं निकलेगी। सूत्रों के अनुसार केजरीवाल को अस्पताल से सोमवार तक छुट्टी मिल सकती है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।