‘नीतीश का उपवास महज नौटंकी’
(India)
भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में नीतीश कुमार के एक दिवसीय धरने को उपेन्द्र कुशवाहा ने नौटंकी करार दिया है। कभी नीतीश के सबसे करीबी रहे और अब केंद्रीय ग्रामीण राज्य मंत्री ने नीतीश के धरने को किसान विरोधी बताया है। कुशवाहा की माने तो मौजूदा बिल में किए गए बदलाव के बाद भूमि अधिग्रहण बिल हर लिहाज से किसानों के हित में है और जो लोग इसका विरोध कर रहे है। महज सियासी फायदे के लिए स्टंटबाजी है। हाजीपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने 5 अप्रेल को पटना में लोक समता पार्टी की रैली के आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया और बड़े साफ लफ्जों में बताया कि बिहार विधानसभा के चुनाव करीब है। ऐसे में अपनी सियासी ताकत दिखाने के लिए पार्टी रैली करने जा रही है....

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।