भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ आज विपक्ष करेगा राष्ट्रपति भवन तक मार्च
(India)
भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस इस लड़ाई को लंबा खींचने को तैयार है। इस मुद्दे पर सरकार को संसद में हाथ का साथ नहीं मिलेगा। सोमवार को सरकार के खिलाफ कामयाब प्रदर्शन से उत्साहित कांग्रेस अब पार्टी अध्यक्ष की अगुवाई में सड़कों पर उतरने की तैयारी कर रही है। मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में विपक्ष संसद से राष्ट्रपति भवन तक मार्च करेगा। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी शिरकत करेंगे। इस मार्च में वाम दलों के साथ समूचा विपक्ष शामिल होगा। संसद के मौजूदा सत्र के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी इस मुद्दे को लेकर मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।