भूमि अधिग्रहण विधेयक के खिलाफ कांग्रेस का जंतर मंतर पर प्रदर्शन
(India)
इससे पहले सोमवार को यूथ कांग्रेस ने भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक के खिलाफ जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सैंकड़ों कार्यकर्ताओं को नाकेबंदी तोड़ने के कारण हिरासत में लिया गया। सांसद आनंद शर्मा और गुलाम नबी आजाद एवं पार्टी के अन्य नेताओं के नेतृत्व युवक कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विधेयक और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए संसद की तरफ मार्च किया। पुलिस ने बताया कि संसद मार्ग पर करीब 4,000 प्रदर्शनकारी थे। यह भीड़ उग्र हो गई और उन्होंने नाकेबंदी तोड़ दी। गौरतलब है कि लोकसभा में राजग के बहुमत में होने के कारण यह विवादित विधेयक आसानी से पारित हो गया, लेकिन राज्यसभा में इसे विपक्ष के कड़े विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।