केजरीवाल से मिलने को तैयार हुए प्रशांत भूषण
(India)

आम आदमी पार्टी में बढ़ते मतभेद को लेकर आप के बागी नेता प्रशांत भूषण का रूख अब कुछ नर्म होता दिखाई पड़ रहा है। केजरीवाल अपने ईलाज के बाद दिल्ली लौट आएं हैं और प्रशांत भूषण ने योगेंद्र यादव के साथ उनसे (केजरीवाल) मिलने की बात कही है। प्रशांत ने कहा, ष्अगर वे (केजरीवाल) चाहतें हैं तो जो भी प्रॉब्लम हैं उन्हें काफी हद तक सुलझाने के लिए मैं योगेंद्र के साथ उनसे मिल सकता हूं।ष् भूषने कहा है कि, उन्होंने केजरीवाल को मैसेज भी किया है कि वे अब ठीक होंगे और बैठक के लिए सुझाव भी दिया है। उन्होंने कहा, ष्मैं केजरीवाल से मिलना चाहता हूं और विवाद को खत्म करना चाहता हूं। जब वे दिल्ली पहुंच जाएंगे तब उनसे वन-टू-वन बात करना चाहता हूं।ष्गौरतलब है कि आप नेता प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव को हाल ही में पार्टी पीएसी से निकाल दिया गया था, लेकिन केजरीवाल बैठक में शामिल नहीं हुए थे। वहीं केजरीवाल अपनी खराब तबियत के ट्रीटमेंट के लिए 10 दिनों के लिए बेंगलूरू गए हुए थे और सोमवार सुबह ही वे दिल्ली लौटे हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।