अरविंद केजरीवाल के दिल्ली लौटने के बाद मंगलवार को आम आदमी पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक हुई. इसमें वरिष्ठ नेता योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण के साथ सुलह समझौते की प्रक्रिया पर चर्चा हुई, साथ ही पार्टी के दिल्ली के बाहर विस्तार के लिए काम करने का फैसला किया...यह बैठक केजरीवाल के कौशांबी स्थित घर पर हुई. बैठक में नीतिगत निर्णय की प्रक्रिया में कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने का भी फैसला किया गया. पीएसी की बैठक के बाद योगेंद्र यादव ने ट्वीट करके पार्टी के फैसले का स्वागत किया और संकेतों में एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की... वरिष्ठ पार्टी नेता संजय सिंह ने दो घंटे चली बैठक के बाद कहा, श्पार्टी का विस्तार होगा. अन्य राज्यों में अपने संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे. किन राज्यों में पार्टी को चुनाव लड़ना चाहिए , इसका फैसला केवल उन राज्यों में राजनीतिक क्षमता और नेतृत्व को देखकर किया जाएगा....स्वयंसेवकों पर अधिक बल देते हुए सिंह ने कहा कि पार्टी उन्हें फैसले लेने की प्रक्रिया में शामिल करेगी और इसके लिए एक समिति गठित की जाएगी...
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।