स्मृति ईरानी पर बयान को लेकर बिहार विधान सभा में हंगामा
(India)

बिहार विधान सभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष ने जमकर बवाल काटा.सदन में ही इन विधायकों ने एक दूसरे से धक्का मुक्की की..जानकारी के मुताबिक राजद विधायक अख्तरूल इस्लाम शाहीन के केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर दिए बयान को लेकर बीजेपी विधायक भड़क गए..और शाहीन पर कुर्सी फेंकी..इस दौरान कई दूसरे विधायक भी हंगामे में शामिल हो गए और एक दूसरे से धक्का मुक्की की...हंगामे के बीच सभापति ने सदन को स्थगित कर दिया..इसके बाद फिर से सदन शुरू हुआ तो विपक्ष सदन में ही धरने पर बैठ गया...वहीं मीडिया से बातचीत में विधायक अख्तरूल इस्लाम शाहीन ने किसी भी तरह की अभद्र टिप्पणी से इनकार किया है...उन्होंने कहा कि उन्होने बिहार के वादों को लेकर बयान दिया था...

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।