आम आदमी पार्टी के पार्टी के चुनावी वादों और एजेंडों को घेरते हुए बीजेपी ने दिल्ली में एक पत्रकार वार्ता की.. जहां पार्टी के दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने आप पर आरोप लगाते हुए कहा कि अरविन्द केजरीवाल ने चुनाव से पहले दिल्ली की जनता को सपने दिखाये पर चुनाव जीताने के बाद उनकी सरकार के एक माह के कामों को देख जनता आज अपने को ठगा महसूस कर रही है। उपाध्याय ने पानी के एएमआर मीटरों, बिजली की दरों, वाईफाई समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरा...उपाध्याय ने कहा कि चुनाव से पहले अरविन्द केजरीवाल और उनके साथी जिस एएमआर मीटर में खराबी बताते थे जिसको लेकर एफआईआर भी दर्ज कराई थी आज उन्हीं को केजरीवाल की सरकार दिल्ली की जनता पर दबाव डाल रही है कि एएमआर मीटर लगवायें।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।