रेणुका चैधरी पर रूपए लेकर टिकट नहीं देने का आरोप
(India)
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सांसद रेणुका चैधरी के खिलाफ एक महिला से 1.75 करोड़ रुपये लेकर विधानसभा टिकट देने का वादा करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है ।एक महिला ने हैदराबाद हाई कोर्ट में अपील की थी कि रेणुका चैधरी ने उनसे पैसे लेकर विधानसभा टिकट देने का वादा किया था। हाई कोर्ट ने महिला की शिकायत पर पुलिस को रेणुका चैधरी के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया।रेणुका के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने वाली भुक्य कलावती नाम की इस महिला का दावा है कि उसके पास पर्याप्त सबूत हैं।उधर, रेणुका चैधरी ने उन पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा, श्मुझ पर लगा आरोप निराधार और डर्टी पॉलिटिक्स का नमूना है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।