बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य के वित्तीय मामलों को लेकर प्रधानमंत्री से शीघ्र ही मुलाकात करेंगे. बिहार विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2015-16 के बजट पर खूब हंगामा हुआ था.. दोनों नेता एक दूसरे से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर मिलेंगे. बिहार सरकार का आरोप है कि केंद्र सरकार आर्थिक रूप से कमजोर और पिछडे राज्य बिहार के लिए आठ योजनाओं जिसमें सर्व शिक्षा अभियान, मध्याह्न भोजन, बीआरजीएफ और उर्जा के क्षेत्र से जुडी योजनओं की राशि में 10 से 12 हजार करोड रूपये की कटौती कर रही है. वहीं इससे पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी राज्य के वित्तीय मामलो को लेकर प्रधानमंत्री से मुलाकात कर चुकी है. हालांकि ममता चाहती है कि केन्द्र सरकार बंगाल के कर्ज को माफ कर दे.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।