आज वाराणसी दौरे पर अमित शाह
(India)
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के लिए बनारस समेत पूर्वाचल में नब्ज टटोलने रविवार को यहां आ रहे हैं। दिल्ली में करारी हार से चिंतित भाजपा का नेतृत्व एक बार फिर से चिंतन-मंथन के दौर में बनारस में संघ तथा भाजपा के महारथियों से गुफ्तगू करने का मन बनाया है। 2012 के विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद वह पूर्वाचल के उन सभी समीकरणों पर अपना अंतिम दांव खेलना चाहता है। छोटी जातियों के मतों का धुव्रीकरण भाजपा के पक्ष में हो इसकी कवायद शुरू कर दी गयी है। जिताऊ भले न हो लेकिन मतों के विभाजन से भाजपा को कड़ी चुनौती देने वाले राजभरों को अपनी गोल में करने की कोशिश के क्रम में रविवार को अमित शाह सुहेलदेव राजभर नमन दिवस के रूप में आयोजित रैली में छोटी कटिंग में हुंकार भरेंगे। इसका महत्व इसलिए भी है कि पिछले चुनाव में पूर्वाचल के एक दर्जन से ज्यादा सीटों पर विभिन्न दलों के राजभर प्रत्याशियों ने दस हजार से ज्यादा मतों पर कब्जा जमाया था।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।