अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि सरकार किसानों के लिए कुछ नहीं कर रही है और जबकि किसानों की मदद की जिम्मेदारी सरकार की है। कांग्रेस संसद में किसानों की आवाज मजबूती से उठाएगी और उनके मुआवजे की मांग करेगी। सोनियां गांधी ने सरकार से मांग की है कि वह किसानों को जल्द से जल्द बर्बाद फसलों का उचित और समय पर मुआवजा दें। कांग्रेस अध्यक्षा शनिवार को बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई किसानों की फसलों का जायजा लेने भिवानी जिले के बाढड़ा क्षैत्र में पंहुची थी। सोनियां ने खेतों में जाकर खराब हुई फसल देखी और किसानों की पीड़ा भी सुनी। सोनिया गांधी ने कहा कि किसानों की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं। अब यह सरकार की जिम्मेदारी है कि उनका साथ दे। मैं सरकार से अपील करती हूं कि इन किसानों को उचित और समय पर मुआवजा दिया जाए, ताकि इनके नुकसान की भरपाई हो सके और किसानों का दुख कम किया जा सके।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।