राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मोदी सरकार को साफ शब्दों में नसीहत दे दी है। सूत्रों के मुताबिक, संघ के नेताओं ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को दो टूक कहा कि दस महीने की मोदी सरकार को अपनी किसान और आम आम विरोधी छवि से तुरंत निजात पाने की जरूरत है ं। इस बैठक में भूमि अधिग्रहण विधेयक, देश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और जम्मू कश्मीर में गठबंधन सरकार से जुड़े विवादों सहित कई विषयों पर बातचीत हुई। ये नेता केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के निवास पर मिले, जिसमें दिल्ली विधानसभा चुनावों में पार्टी की करारी हार के साथ बिहार जैसे राज्यों में पार्टी की स्थिति के बारे में विचार विमर्श हुआ। संघ नहीं चाहता कि मोदी सरकार की आम आदमी और किसान विरोधी छवि के चलते पार्टी का बिहार के आने वाले चुनावों में दिल्ली जैसा हश्र हो. इस बैठक में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, महासचिव राम लाल, राम माधव, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, अरूण जेटली और गडकरी मौजूद थे.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।