केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि देश में नरेंद्र मोदी सरकार बनने के बाद अल्पसंख्यकों के बीच बने सकारात्मक माहौल से आतंकवादी संगठनों का मनोबल गिर गया है और वे अपनी घिनौनी हरकतों में मुस्लिम युवाओं को लुभाने या उन्हें गुमराह करने में नाकाम रहे हैं...केंद्रीय अल्पसंख्यक राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने राज्य अल्पसंख्यक आयोग के 10वें वार्षिमक अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार अल्पसंख्यकों के बीच सुरक्षा के साथ विकास की भावना भरने की दिशा में काम कर रही है. उन्होंने कहा, नरेंद्र मोदी सरकार बनने के बाद अल्पसंख्यकों के बीच एक सकारात्मक माहौल बना है और इस वजह से आतंकवादी संगठन मुस्लिम युवाओं को अपनी घृणित गतिविधियों की ओर लुभाने या उन्हें गुमराह करने में नाकाम रहे हैं
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।