PAK दिवस समारोह में वीके सिंह की मौजूदगी पर कांग्रेस का वार
(DELHI, India) पाकिस्तान उच्चायोग में सोमवार रात को राष्ट्रीय दिवस समरोह में विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह की शि‍रकत पर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है. कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने इस बाबत ट्विटर पर सिंह की आलोचना की है. तिवारी ने लिखा है कि मोदी सरकार के अन्य मंत्री समारोह में शामिल नहीं हुए, जबकि वीके सिंह इसे अपनी ड्यूटी बता रहे हैं. यह पाकिस्तान के साथ मोदी सरकार की दोहरी नीति को दिखाता है, वहीं कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट किया है, 'घृणि‍त कत्वर्य, दम बिरयानी'.गौरतलब है कि इस कार्यक्रम में कई अलगाववादी नेताओं ने भी शिरकत की थी. वीके सिंह समारोह में केंद्र सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे थे, वहीं खुद सिंह भी अपनी इस शि‍रकत से नाराज दिख रहे हैं. सिंह ने कार्यक्रम से लौटते ही ट्विटर पर एक के बाद एक ट्वीट में कार्यक्रम को लेकर अपनी राय जाहिर की, जिसमें इस ओर उनका 'असंतोष' झलकता है.



Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।