आज मोदी से मिलेंगे नीतीश
(India)

मुख्ममंत्री नीतीश कुमार आज दिल्ली जायेंगे। वह दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गंगा बेसिन अथोरिटी पर होनेवाली बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में जिन राज्यों से गंगा गुजरती है, वहां के मुख्यमंत्रियों को बुलाया गया है। नीतीश के साथ-साथ उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड के मुख्यमंत्री भी बैठक में होंगे। हालांकि, पीएम से अलग से मिलने की बात को वह दो दिन पहले ही विधानसभा में खारिज कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि नीतीश पीएम मोदी से बिहार के वित्त मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। साथ ही बिहार में चल रही योजनाओं की राशि में हुई कटौतियों को लेकर भी चर्चा होने के आसार हैं। वहीं इससे पहले बिहार के वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया था कि नीतीश बिहार के वित्तीय मामलों को लेकर प्रधानमंत्री से जल्द ही मुलाकात कर सकते है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।