30 सितम्बर को होगा कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव
(India)
राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाये जाने को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच कांग्रेस ने संगठनात्मक चुनावों के लिए नये कार्यक्रमों की घोषणा की, जिसमें नये अध्यक्ष का चुनाव 30 सितम्बर को होगा। नये चुनाव कार्यक्रम की खास बात यह है कि पहली बार पार्टी चुनाव दो चरणों में होगा। पहले चरण में 18 राज्य और केन्द्र शासित क्षेत्र शामिल रहेंगे जबकि दूसरे चरण में बाकी के राज्य और केन्द्र शासित क्षेत्र होंगे। पहले चरण में गुजरात, छत्तीसगढ, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, केरल और पूर्वोत्तर के राज्यों सहित 18 राज्यों में पार्टी के चुनाव 31 जुलाई तक पूरा हो जायेंगे। दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पंजाब, राजस्थान, असम, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और मध्य प्रदेश शामिल रहेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव 30 सितम्बर को होगा दो सप्ताह पहले 14 मार्च को कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में सोनिया गांधी ने सत्रह साल पूरे किये । उन्होंने 1998 में कांग्रेस पार्टी की कमान संभाली थी । पार्टी महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने पार्टी के संगठनात्मक चुनाव के कार्यक्रमों को जारी किया । इस कार्यक्रम को एम रामचन्द्रन की अध्यक्षता वाली पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने अंतिम रूप दिया है ।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।