योगेन्द्र यादव और प्रशांत भूषण का इस्तीफा स्वीकार
(India)
आम आदमी पार्टी के नेता और संयोजक अरविंद केजरीवाल के घर हुई पार्टी पीएसी की बैठक में योगेन्द्र यादव और प्रशांत भूषण का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है. पार्टी की कार्यकारिणी से दोनों नेताओं का इस्तीफा मंजूर किया गया है. पार्टी नेता आशीष खेतान का कहना है कि दोनों नेताओं ने 17 मार्च को इस्तीफा दिया था. बैठक के बाद पार्टी नेता कुमार विश्वास ने कहा कि प्रशांत और योगेन्द्र यादव की सब शर्तें मंजूर, लेकिन अरविंद केजरीवाल को हटाने की उनकी जिद पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी ही फैसला ले सकती है. कुमार विश्वास ने इसे दुखद लेकिन सत्य बताया है. दूसरी ओर केजरीवाल गुट ने कहा है कि योगेन्द्र यादव और प्रशांत भूषण की सारी शर्तें मान ली गई हैं, लेकिन अरविंद केजरीवाल को राष्ट्रीय संयोजक के पद से हटाने को लेकर वे तैयार नहीं है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।