(India)
आम आदमी पार्टी (आप) में चल रहा अंदरूनी घमासान आज अपनी निर्णायक घड़ी में होगा। पार्टी की राष्ट्रीय समिति की बैठक के दौरान अरविंद केजरीवाल गुट अब विद्रोही नेताओं प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव को राष्ट्रीय कार्यकारिणी से भी हटाने की पूरी तैयारी के साथ आएगा। हालांकि हंगामे से बचने के लिए बैठक के संबंध में रखी गई भूषण की मांगे मान ली गई हैं। मांग के मुताबिक इसकी वीडियो रिकार्डिंग करवाई जाएगी और दिल्ली के विधायकों को वोटिंग में शामिल भी नहीं किया जाएगा।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।