आप की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में मारपीट
(India)
आम आदमी पार्टी के भीतर खीची तलवारें अब खुल कर सामने आ गई हैं। राष्ट्रीय परिषद की बैठक से बाहर निकले योगेंद्र यादव ने कहा कि बैठक में लात-घुसे चले और बाउंसरों से पिटवाया गया। पूरी घटना के दौरान योगेंद्र यादव पहली बार अपनी खासी नाराजगी जाहिर करते नजर आए। आप की राष्ट्रीय परिषद की बैठक से पहले ही वहां काफी हो हल्ला मचा था। सुबह से ही माहौल पूरा हिंसक नजर आ रहा था। बैठक में शामिल नहीं होने देने को लेकर योगेंद्र यादव से धक्का-मुक्की की गई। इसके बाद योगेंद्र यादव अपने कुछ समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। फिर बैठक में शामिल होने के लिए पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल वहां पहुंचे। केजरीवाल के पहुंचने पर बैठक की शुरूआत हुई। इस दौरान केजरीवाल ने 40 मिनट तक भाषण दिया। जिसमें पार्टी के शुरूआती दिनों से लेकर चुनाव और फिर सरकार बनने तक का जिक्र किया गया।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।