कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधीएक दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचीं। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने जब उनसे पार्टी उपाध्यक्ष और अमेठी के सांसद राहुल गांधी के बारे में पूछा तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि राहुल जल्द ही हाजिर होंगे सोनिया ने कहा कि राहुल और प्रियंका ठीक हैं, वे जल्द ही मीडिया के सामने आएंगे। उन्होंने कहा, राहुल और प्रियंका जल्द दिखाई देंगे। रायबरेली और अमेठी के लोगों का हालचाल लेते रहना हमारे परिवार की जिम्मेदारी है। हम इसे पूरे मन से निभाएंगे। गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचीं। इस एक दिवसीय दौरे पर सोनिया ने बारिश तथा ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।