संजय सिंह ने योगेंद्र यादव के आरोपों को नकारा
(India)

आम आदमी पार्टी में मचे घमासान के बीच राष्ट्रीय परिषद की बैठक हुई.. बैठक के बीच से ही बाहर आए योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण ने बताया कि बैठक में कार्यकर्ता मारपीट पर उतारु हो गए.. उन्होंने बताया कि कार्यकारणी सदस्य रमजान चैधरी को बाउंसर घसिटते हुए ले गए और पिटाई भी की... वहीं आप नेता संजय सिंह ने उनके आरोपों को बेबुनियाद बताया..संजय सिंह ने कहा कि अगर आप चाहें तो हम इस बात की सबूत भी पेश कर देंगे. संजय सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भाषण के दौरान ही रमजान खड़े होकर चिल्लाने लगे... तो उन्हें शांत कराने के लिए लोग गए थे.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।