सीताराम येचुरी ने साधा बीजेपी सरकार पर निशाना
(India)
सीपीआईएम लीडर सीताराम येचुरी ने जम्मू में केन्द्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है.. सीपीआईएम लीडर ने भूमि अधिग्रहण बिल को लेकर कहा कि मोदी सरकार ने अभी तक अपने किसान विरोधी बिल में संसोधन करने के लिए कोई औपचारिक प्रस्ताव नहीं दिया है... इसके अलावा येचुरी ने जम्मू कश्मीर की बीजेपी-पीडीपी गठबंधन की सरकार को आड़े हाथों लिया. इस दौरान उन्होंने संघ पर भी अपने शब्दों के तीर चलाए उन्होंने कहा कि संघ हमेशा से धारा 370 के विरोध में रहा है...लेकिन सत्ता के लालच में उन्होंने अपनी विचारधारा को भी ताक पर रख दिया...

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।