हाल ही में प्रशांत भूषण को आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय अनुशासन समिति के प्रमुख पद से हटाए जाने के बाद मंगलवार को योगेंद्र यादव को भी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता पद से हटा दिया गया है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि पार्टी ने 20 नए प्रवक्ताओं की सूची जारी की है। साथ ही पार्टी ने प्रशांत भूषण, प्रफेसर आनंद कुमार को भी प्रवक्ता पद से हटा दिया है। इससे पहले प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव को पार्टी की पीएसी और राष्ट्रीय कार्यकारिणी से भी हटाया जा चुका है। वहीं अब योगेंद्र का मुख्य प्रवक्ता पद से हटाया जाना भी पहले से तय माना जा रहा था। गौर करने वाली बात है कि जब से आम आदमी पार्टी ने प्रवक्ताओं के पैनल का गठन किया है, तभी से योगेंद्र यादव पार्टी के एक मात्र ऐसे नेता थे, जिन्हें मुख्य प्रवक्ता पद दिया गया था।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।