कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेकर नाराज कांग्रेस आज केंद्रीय लघु और मध्य उद्योग राज्य मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ प्रदर्शन करेगी. कांग्रेस का आज दो जगह प्रदर्शन का कार्यक्रम है. गिरिराज सिंह के आपत्तिजनक बयान के बाद कांग्रेस नेताओं ने उनके इस्तीफे के मांग की ही है, साथ ही पीएम से सफाई मांगी है. बुधवार को कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री आरपीएन सिंह ने कहा कि बेहद शर्मनाक बयान है और पीएम को इस पर अपना बयान देना चाहिए. कांग्रेस प्रवक्ता रीता बहुगुणा जोशी ने भी गिरिराज सिंह के बयान को शर्मनाक करार दिया था.इसके साथ ही लेफ्ट पार्टियों ने भी गिरिराज सिंह के बयान की निंदा की है. सीपीएम नेता वृंदा करात ने कहा कि गिरिराज सिंह का बयान बहुत ही आपत्तिजनक और बेहूदा है. मोदी के मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर बुरी तरह भड़की कांग्रेस ने मांगा पीएम मोदी और अमित शाह से जवाब मांगा है. कांग्रेस ने गिरिराज के इस्तीफे की भी मांग की है.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।