बेंगलुरु में आज से शुरू हो रही दो दिवसीय बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह समेत पार्टी के तमाम बड़े नेता मौजूद होंगें। बैठक की शुरुआत अमित शाह के संबोधन के साथ होगी। कार्यकारिणी में कार्यकर्ताओं को भूमि अधिग्रहण कानून के फायदों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। .जानकारी के मुताबिक, रविशंकर प्रसाद इस दौरान विदेश नीति पर प्रस्ताव रखेंगे. इसमें मोदी राज में विदेशों में हिन्दुस्तान की साख बढ़ाने का ब्योरा पेश किया जाएगा. बैठक में पूर्वोत्तर और दक्षिणी राज्यों में बीजेपी को मजबूत करने पर भी जोर होगा, वहीं दिल्ली में पार्टी की करारी हार पर भी मंथन होगा. बीजेपी कार्यकारिणी में सदस्यता अभियान की समीक्षा होगी. सभी राज्य इस ओर ब्योरा पेश करेंगे। इससे पहले गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित किया. मोदी ने गंगा सफाई पर करीब 40 मिनट लंबा भावुक भाषण दिया और कार्यकर्ताओं से चुनाव वाले राज्यों में जोर लगाने को कहा.पीएम मोदी ने अपने संबोधन में गंगा को निर्मल बनाने का अभियान तेज करने पर जोर दिया, जबकि दूसरी नदियों में भी गंदगी हटाने को लेकर ऑपरेशन शुरू करने की बात की. मोदी ने गंगा सफाई अभियान और योग दिवस को कामयाब बनाने की भी अपील की
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।