सोनिया ने की किसानों को मुआवजा देने की मांग
(India)
सोनिया गांधी ओलावृष्टि पीडित किसानों से मिलने नीमच पहुंची। उन्होंने गांव का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बात की। इस दौरान सोनिया गांधी ने कहा कि मोदी-शिवराज किसानों को मुआवजा दिलाएं। उन्होंने कहा कि कई गांव में सर्वे ही नहीं हो रहा है। अब तक सर्वे पूरा नहीं हुआ है। साथ ही उन्होने किसानों से भूमि अधिग्रहण बिल पर सरकार का विरोध करने का भी आह्वान किया। वहीं दूसरी ओर सोनिया गांधी के मध्य प्रदेश दौरे से पहले ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने सवाल उठाए थे। उन्होने कहा कि सोनिया गांधी हमारी मेहमान हैं और उन्हें राज्य के किसानों से मिलने का हक भी है। लेकिन साथ ही उन्होने कहा कि पिछले साल यूपीए सरकार के समय इस बार से आठ गुना ज्यादा फसलें मौसम से बिगड़ी थी। लेकिन उस समय सोनिया गांधी या शीर्ष नेतृत्व ने किसानों की समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया। यहां तक कि यूपीए सरकार ने राज्य को कोई सहायता राशि भी मुहैया नहीं करवाई थी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।