जहां एक तरफ बेंगलूरु में बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक चल रही हो तो उसी समय दिल्ली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का तीन दिवसीय ‘‘राष्ट्रीय सेवा संगम’’ आयोजित होगा. आरएसएस के इस कार्यक्रम में सहयोगी संगठनों के सामाजिक कार्यों को रेखांकित किया जायेगा और कार्यकर्ताओं को आगे प्रशिक्षित करने के साथ ही उनके अनुभवों को साझा किया जायेगा. इस कार्यक्रम में आरएसएस के करीब 4000 से ज्यादा प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे. इसके साथ इस बैठक को आरएसएस के सह कार्यवाहक भैया जोशी संबोदित करेंगे. इस बैठक में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कल शामिल होंगे. छह अप्रैल को आरएसएस के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. आरएसएस के अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख अजीत प्रसाद महापात्र ने कहा, ‘‘इस कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं और गरीबों एवं समाज के वंचित वर्ग के लोगों के लिए काम करने वाले एनजीओ में समन्वय एवं सहयोग स्थापित करना है. इसके माध्यम से अनुभवों को साझा करने के साथ ही कमजोर एवं वंचित वर्ग के लोगों की मदद के जरिये राष्ट्र निर्माण में योगदान करने को प्रोत्साहित करना है.’’
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।