जनता की आशाओं, आकांक्षाओं पर खरी उतरेगी सरकार-मोदी
(India)
बेंगलुरु में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ज्यादातर अपनी दस माह पुरानी सरकार की उपलब्धियां गिनाते नजर आए. मोदी ने कहा कि जनता ने उन्हें पूर्ण बहुमत दिया है और उनकी सरकार भी जनता की आशाओं, आकांक्षाओं पर खरी उतरेगी. मोदी ने कहा, दस महीने के अनुभव ने बताया है कि ऐसा कोई कारण नहीं कि ये देश पिछड़ जाए. अगर नीयत साफ हो तो काम सही होता है और उसके नतीजे भी सही आते हैं. भाषण की शुरुआत उन्होंने उस आलोचना से की जिसपर कांग्रेस अकसर निशाना कसती रही है कि इस सरकार ने नया क्या किया और वो पुरानी नीतियों को ही आगे चला रहे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही काले धन पर पकड़ के लिए एसआईटी हमने बनाई। अब नया धन न जाए, इसकी पुख्ता व्यवस्था करनी है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।