उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक शुक्रवार को यूपी के फर्रुखाबाद पहुंचे। राम नाइक ने प्रेस वार्ता से बातचीत के दौरान मोदी सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होनें कहा कि मंहगाई रोकने का कार्य सरकार कर रही है। सांसदों व विधायको को विकास निधि हमारे प्रयास से शुरू किया गया। सांसद व विधायक विकास निधि पर दस प्रतिशत कमीशन ले रहे है, जिसपर रोक लगनी चाहिए। इसके साथ ही साथ बीजेपी नेता गिरिराज सिंह की तरफ से सोनिया गाँधी पर दिये गये बयान पर कहा कि महिला सम्मान की पात्र है महिलाओं पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी करना गलत है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।