आम आदमी पार्टी की आज पंजाब के पटियाला में बैठक हुई। इस बैठक में पार्टी की दशा-दिशा पर चर्चा की गई। पटियाला के सांसद धर्मवीर गांधी ने प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान जिला कन्वीनर जरनैल सिंह मनु पर दोष ठहराते हुए कहा कि जिला पीएपी और जिला कमेटी की मंजूरी बिना ही गांधी का इस्तीफा मांगकर पार्टी में फूट डालने की कोशिश की जा रही है। उन्होनें बताया पार्टी के बीच फुट डालने पर दिल्ली हाई कमांड को चिठी लिखकर जिकर किया था लेकिन उने इस चिट्ठी का जवाब अभी तक नही दिया गया। उनका कहना है कि पार्टी का सदस्य होने के नाते हमें क्या हक नही है कि पार्टी के लिए कोई सुझाव दे सके। गौरतलब है कि धर्मवीर गांधी ने केजरीवाल को चिठी लिखी थी उसका जवाब ना मिलने से ऐसा लगता है कि पार्टी हाई कमांड का गांधी के प्रति रवैया कुछ ठीक नही लग रहा।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।