अब नए विवाद में घिरे विदेश राज्यमंत्री वी.के. सिंह
(India)

विद्रोह से प्रभावित यमन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए चल रहे ऑपरेशन पर नजर रख रहे विदेश राज्यमंत्री वी.के. सिंह के एक नए विवाद में घिरते नजर आ रहे हैं। एक ट्वीट में मीडिया को प्रैसटीट्यूट कहने पर मंगलवार को कई राजनीतिक दलों ने सिंह की खिंचाई की। कांग्रेस ने बयान को जहां खेदजनक करार देते हुए मंत्री को असंवेदनशील बताया है। ट्वीट के जरिए मीडिया पर किया गया कटाक्ष सिंह ने जिबूती में प्रेस ब्रीफिंग के बाद किया। मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह एक्सर्साइज पाकिस्तान हाई कमिशन में जाने से कम एक्साइटिंग है। सिंह के यह बयान भी काफी सुर्खियों में रहा। यमन से भारतीयों को बचाने के लिए चल रहे अभियान के मद्देनजर सिंह इन दिनों जिबूती में ही हैं। बताया जाता है कि साफ तौर पर सिंह का निशाना ऐसे मीडिया संस्थानों पर है जो पाकिस्तान दिवस में शामिल होने को लेकर उनपर लगातार हमलावर रहे हैं। सोशल मीडिया पर टिप्पणी को लेकर शुरू हुई चर्चा के बीच ही मंत्री ने ट्वीट किया, दोस्तो, आप प्रैसटीट्यूट से क्या उम्मीद करेंगे?

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।