शिवसेना ने साधा भाजपा पर निशाना
(India)
महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी शिवसेना ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है। अपने मुखपत्र सामना में छपे एक लेख द्वारा शिवसेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लिया है। सामना में लिखा गया है कि मोदी हाथ में झाड़ू लेकर सड़क का कचरा तो साफ करने का संदेश दे रहे हैं, लेकिन उनके नेता जो मुंह से गंदगी फैला रहे हैं, उनकी सफाई कैसे होगी।सामना में लिखा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दल के नेताओं, मंत्रियों व सांसदों के व्यवहार और बोलने पर लगाम लगाया है। बावजूद इसके कुछ लोग मुंह में जो आता है, बोलते रहते हैं। साध्वी निरंजन ज्योति, साध्वी प्राची, गिरिराज सिंह और अब महाराष्ट्र के अहमदनगर के सांसद दिलीप गांधी ने विवादित देकर चर्चा में रहे हैं। शिवसेना ने पूछा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने हाथ में झाड़ू ली है तो वह सड़क का कचरा साफ करने के लिए, लेकिन जो लोग मुंह से गंदगी कर रहे हैं उनके मुंह की गंदगी कैसे साफ की जाएगी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।