एक बार फिर कांग्रेस उपाध्यक्ष खबरों में हैं लेकिन अपनी वापसी को लेकर. दरअसल पिछले कुछ दिनों से राहुल गांधी छुट्टी पर हैं. अब करीब दो महीने की छुट्टी के बाद राहुल गांधी फिर काम पर लौटेने वाले हैं. खबरें हैं कि 13 अप्रैल को राहुल गांधी कार्यभार संभालेंगे.दलितों को लुभाने के लिए कांग्रेस मध्यप्रदेश के महू में एक जश्न का आयोजन कर रही है. यह आयोजन 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के अवसर पर किया जा रहा है जिसमें राहुल गांधी शामिल होंगे. कांग्रेस में बड़े बदलाव की चर्चा है. अंबेडकर की 125 जयंती के मौके पर कांग्रेस ने एक साल भर के जश्न समारोह का एलान किया है जो 14 अप्रैल को एमपी के महू से शुरू होकर अगले साल नागपुर में खत्म होगा।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।